नोएडा-: मौसम में गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विद्युत निगम का निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा भी हांफने लगा है। मगर बिजली की ये समस्या गौतमबुद्ध नगर के जेपी विशटाउन की कोस्मोस सोसायटी के निवासियों पर दोगुना केहर बरपा रही है।
इसका मुख्य कारण है “सुरक्षा बिल्डर” द्वारा बिजली का लोड DG par 1.5 KW कर देना जिसमें सिर्फ पंखा और घर की लाइट जल पाती है और इस भीषण गर्मी में एसी, फ्रिज काम नहीं कर पा रहे। ऐसा करने से मुश्किल हो गई है।

सुरक्षा ने अपनी मन मर्जी से बिना AOA को विश्वास में लिए मेन लाइन फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेनेरेटर से बिजली आपूर्ति को महज 1.5 kw में समेट दिया गया। जिससे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संचालन जेनरेटर से बिजली आपूर्ति के वक़्त नहीं हो पा रहा। जिससे नागरिकों में आक्रोश है।
गर्मी की इस मार को झेलने पर मजबूर कोसमोस निवासियों ने आज अपनी सोसायटी में शांतिपूर्व तारिके से धरना दिया।जिस्में महिलाएं,बुजुर्ग बच्चे भी शामिल हुए और सबने सुरक्षा के इस अत्याचार के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की है।
कोस्मोस सोसायटी के (AOA) एओए(Association of Appartments) सदस्यों ने इस सिलसिले में सुरक्षा अधिकारियों से बहुत बार बैठक की है, लेकिन सुरक्षा बिल्डर एओए की मांगों को अनदेखा कर रहा है। AOA इस सिलसिले में नोएडा के विधायक तेजपाल नागर जी से भी मिल चुके हैं और पुलिस विभाग में भी अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
कोसमोस सोसायटी की महिलाएं, बच्चे, जवान और बुजुर्ग सब सुरक्षा के इस रवैये से परेशान हो चुके हैं। अगर जल्दी बिजली की आपूर्ति DG par 1.5 KW से 3KW नहीं हुई तो सुरक्षा बिल्डर को इसका नुकसान भुगतना होगा।


