पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने पर्यावरण के प्रति सजगता प्रदान करने के लिये आयोजित की मैराथन और वॉकाथन

चंडीगढ़, 20 नवंबर, 2022 (कुलबीर सिंह कलसी): पर्यावरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने  और हरियााली की महत्वता के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के बार ऐसोसियेशन ने सेक्टर 7 स्थित फर्निशिंग स्टूडियो के सहयोग से रविवार को छह किलोमीटर की ‘मैराथन एंड वाकाथान फॉर हैबिटेट – 2022’ का आयोजन किया। कोर्ट परिसर के गेट नंबर 4 से शुरु हुई वाकाथन एंड मैराथन को सुबह साढे छह बजे माननीय माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज और माननीय जस्टिस विनोद भारद्वाज  ने ढोल और भांगड़ा के बीच सभी बार एसोसिएशन के  सदस्यों  की मौजूदगी में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।  मैराथन बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष संतोखविंदर सिंह ग्रेवाल (नाभा), वाईस प्रेजीडेंट करन नेहरा, सचिव विशाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव कनू शर्मा और कोषाध्यक्ष साहिल गंभीर की पहल पर आयोजित की गई जिसमें वकीलों सहित स्थानीय लोगों को पर्यायवरण के प्रति सजगता प्रदान करवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने गो ग्रीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी से एक स्थायी भविष्य (सस्टेनेबल फ्यूचर) के लिये बेहतर जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण के हित में प्लास्टिक के उपयोग न करने की सलाह दी। हाल ही में बार ऐसोसियेशन ने फर्निशिंग स्टूडियों के सहयोग से सात सौ अधिक पौधे लगाने के साथ साथ फुव्वारे स्थापित और कोर्ट परिसर गेट नंबर चार का सौंदर्यकरण किया था।

आयोजक – श्वेतांशु गोयल और शिवेन अरोड़ा ने हरित पर्यावरण का संदेश फैलाने के लिये मैराथन का आयोजन कर सराहनीय प्रयास किया।

Related Posts

About The Author