सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने कियारा आडवाणी अभिनीत भारतीय विवाह-केंद्रित अभियान का अनावरण किया

‘रजवाड़ा विवाह कलेक्शन’ लॉन्च

पूर्वी भारत के सबसे बड़े संगठित ज्वैलरी रिटेलर (स्टोर्स की संख्या के आधार पर) सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने विवाह-केंद्रित एक नये अभियान का अनावरण किया है। इस अभियान में बॉलीवुड के दिल की धड़कन कियारा आडवाणी शामिल हैं। संस्कृति-समृद्ध गतिविधियों और मस्ती से भरपूर यह अभियान भारतीय शादियों की भव्यता और ग्लैमर का जश्न मनाता है। सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने ‘रजवाड़ा विवाह कलेक्शन’ नामक एक नया ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च करने की भी घोषणा की है। यह कलेक्शन होने वाली दुल्हन को आभूषणों की एक ग्लैमरस और स्टाइलिश विकल्प प्रदान करेगा।

लॉन्च किए गए इस नए विवाह अभियान में कियारा आडवाणी पहली बार दोहरी भूमिका में नजर आ रही हैं। अपनी शादी वाले दिन वो खुद को एक खूबसूरत दुल्हन की तरह कल्पना करते हुए मन ही मन सोच रही हैं कि क्या वे अपनी वैवाहिक जीवन को व्यवस्थित और खुश रख पाएंगी। लेकिन जैसे ही वो खुद को उत्कृष्ट रूप से डिजाइन किए गए आभूषणों से सजाती हैं वैसे ही उनका संदेह, आत्मविश्वास में बदल जाता है और वो एक रानी की तरह हर दिल को जीतने के लिए तैयार हो जाती हैं। यह अभियान कियारा के अनोखे प्रतिभा द्वारा जीवंत किए गए ‘रजवाड़ा विवाह कलेक्शन’ की शक्ति को पूरी तरह से दर्शाता है।

नया रजवाड़ा विवाह कलेक्शन, जहां स्वदेशी शिल्प कौशल का उपयोग भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समाहित करने वाले आभूषण बनाने के लिए किया गया है। यह विवाह कलेक्शन फिलीग्री, बॉल और वायर-वर्क, एंटीक, कुंदन, पोल्की, मीनाकारी और हीरे के उत्कृष्ट काम के साथ भव्यता का प्रतीक है। एक नए जीवन की शुरूआत करने के लिए तैयार हर भारतीय दुल्हन को रानी वाला अनुभव देने के लिए यह खूबसूरत दस्तकारी वाले शाही आभूषण डिजाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स की निदेशक सुश्री जोइता सेन ने कहा कि “रजवाड़ा कलेक्शन इस अवधारणा से प्रेरित है कि हर दुल्हन अपनी शादी वाले दिन रानी की तरह महसूस करे। यह कलेक्शन रॉयल्टी की भावना लाता है, इसके साथ ही इसके भव्य डिजाइन, अधिक प्रचारित और हर बजट के लिए अनुकूल हैं। यह शाही कलेक्शन आज की स्वतंत्र दुल्हन के लिए है, जो स्वतंत्र व समझदार है। इसके साथ ही वह अपनी परंपरा, पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों का सम्मान करती है। वह स्वयं का अधिकार वाली व्यक्ति है और शादी उसके दमकने का दिन है। चूकि, वह अपने जीवन और परिवार की रानी है और यही वजह है कि रजवाड़ा कलेक्शन आज की दुल्हनों का जश्न मनाता है।”

Related Posts

About The Author