दलाई लामा की जासूसी करने की आरोपी चीनी महिला कालचक्र से अरेस्ट, जारी किया गया था स्केच

बिहार के गया जिले में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने चीनी महिला ,सोंग शियाओलन को बिहार पुलिस ने अरेस्ट किया है। उसे कालचक्र से पकड़ा गया जहां लामा उपदेश देते हैं। पुलिस का कहना है कि तलाकशुदा महिला दो बच्चों की मां है। वो 2019 में भी भारत आई थी। फिर लौटी तो नेपाल भी गई। उसके बाद से भारत में है।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने मीडियाकर्मियों को आज बताया कि स्थानीय पुलिस को एक चीनी नागरिक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। जो पिछले एक साल से गया और राज्य के अन्य हिस्सों में रह रही है। खुफिया सूचनाओं के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा था कि महिला लापता है और उसके बारे में कोई जानकारी यहां अभी तक नहीं मिल पाई है। जिला अधिकारियों द्वारा संदिग्ध चीनी जासूस के स्केच जारी किए गए हैं और बुधवार को सोशल मीडिया पर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों से उसके बारे में जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। पुलिस की ये कोशिश रंग लाई और महिला हत्थे चढ़ गई।

Related Posts

About The Author