महाराष्ट्र विधान सभा का नागपुर शीतकालीन सत्र समाप्त , अगला अधिवेशन मुंबई में

महाराष्ट्र विधान सभा का नागपुर में चल रहा शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया है। इसमें सदस्यों की कुल औसत उपस्थिति लगभग 79 फीसदी रही। जबकि, अधिकतम उपस्थिति 91.32 फीसदी और न्यूनतम उपस्थिति 50.57 फीसदी रही। सत्र की समाप्ति की घोषणा विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने की, इसे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्वीकार किया। इसके साथ ही विधान सभा का अगला सत्र मुंबई में 27 फरवरी, 2023 से आयोजित किये जाने की अनुमति राज्यपाल से मांगी है।

सत्र की समाप्ति पर विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सूचित किया कि, विधान सभा में कुल 84.10 घंटे कामकाज हुआ, 8 घंटे का समय विभिन्न कारणों से खराब हुआ। इसी प्रकार कामकाज में अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं…

तारांकित प्रश्न 6,843 , स्वीकृत प्रश्न 422 , अनुत्तरित 36

ध्यानाकर्षण 2,028 , स्वीकृत प्रश्न 333 , चर्चा किये प्रश्न 106

सरकारी विधेयक 12 ,विधान सभा में मंजूर 12 , विधान परिषद में मंजूर 3

अशासकीय विधेयक 5, मान्य विधेयक 2 ,शासकीय अध्यादेश 2

मान्य अध्यादेश 2 ,चर्चा किये अध्यादेश 2

Related Posts

About The Author