दहेज के लिए झारखंड की बेटी खुशबू का बिहार में हत्या

पुत्री का बसाने के लिए पीता छोड आया ससुराल, हो गयी हत्या

झारखंड : रांची,डोरंडा थाना क्षेत्र स्तिथ मणिटोला नेजाम नगर के रहने वाले मनवर अली की छोटी पुत्री खुसबू परवीन का बिहार के आरा जिला क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला में 15 जनवरी को फंदे से लटका बॉडी मिला। इस संबंध में मृतिका के पिता ने खुशबू के ससुर वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

खुशबू परवीन की शादी 2 महीना पूर्व 3 नवंबर 2022 को बिहार के आरा निवासी हारून अंसारी के पुत्र शाहनवाज आलम से हुई थी जो पेसे एक सरकारी शिक्षक है। मृतक के पिता ने अपने एफआईआर मे कहा की बेटी की शादी 2 महीना पूर्व 3 नवंबर 2022 को आरा निवासी हारून अंसारी के बेटे सहनवाज़ आलम से किया गया था जो बिहार मे एक सरकारी शिक्षक के रूप मे कार्यरत है। शादी के 2 दिनों के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज़ के लिया पति, सास, ससुर और ननद और परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा जिसमे 5 लाख और एक बुलेट बाईक की डिमांड किया गया मेरी बेटी को उसके पति शाहनवाज आलम ने मायके रांची लाकर छोड़ कर चला गया और कहा की जब दहेज़ की डिमांड पूरा करोगे तब ही बेटी खुशबू परवीन को अपने साथ ले जायेंगे।ये सिलसिला लगातार चलता रहा और मेरी बेटी शादी के बाद कुछ ही दिन ससुराल मे रह पाई। वही लड़की के माता-पिता लड़की का घर ना उजड़े इसलिए 4 जनवरी 2023 को लड़की के साथ आरा पति शाहनवाज आलम के घर पहुंचे और ससुराल वालों की हामी भरने पर खुशबू को ससुराल छोड़कर रांची वापस आ गए।
15 जनवरी रविवार की शाम को खुशबू अपनी बहन से फोन पर बात कर बताई कि पति ने उसे थप्पड़ मारा है और ससुराल वालों ने गाली गलौज किया है, इसी बीच खुशबू का पति शाहनवाज आलम और ससुर मोहम्मद हारुन अंसारी, सास दोनों बहन और देवर ने खुशबू का गला दबाकर हत्या कर दिया और झूठ कहने लगे कि खुशबू ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि पति और ससुराल के अन्य आरोपी फरार हो गए हैं सोमवार रात को खुशबू की बॉडी को परिजन द्वारा रांची लाकर सुपूर्द ए ख़ाक किया गया।

Related Posts

About The Author