झारखंड: जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला हुआ है।वे जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमला करने का आरोप भाजपा पर लगा है।
![](http://thefinancialworld.com/hindi/wp-content/uploads/2023/01/त्रिपुरा-में-प्रभारी-डॉ-अजय-कुमार-पर-बाइक-रैली-के-दौरन-जानलेवा-हमला-1024x576.jpg)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि डॉ अजय कुमार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने में जुटे थे। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद दिन रात त्रिपुरा में संगठन को सशक्त बनाने के कवायद में लगे हुए हैं, इसी क्र्म में बुधवार शाम मोटरसाइकिल रैली कर रहे थे, जिस दौरान भाजपाई उपद्रवियों ने राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी के मौजूदगी में रैली पर जबरदस्त पत्थरबाजी कर दी। इससे डॉ अजय और अन्य साथी जख्मी हो गए आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में
झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने घटना की निंदा करते हुए इसे भाजपा के द्वेष भरी राजनीति का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा भाजपा जिस प्रकार सत्ता के नशे में चुर होकर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रही है जनता इसका जवाब भाजपा के अभिमान का 2024 में अंत करके देगी। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है।