अनुबंधित पारा चिकत्सा कर्मीयों ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का घर घेरा

मंत्री ने दिया आश्वासन, मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे समाधान

झारखंड : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जमशेदपुर कदमा स्थित आवास पर अनुबंधित पारा चिकत्सा कर्मी प्रदर्शन और घेराव किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आंदोलन कर रहें अनुबंधित पारा चिकत्सा कर्मियों के साथ भूमि पर बैठ कर उनके बाते सुनी और उनसे बात किया।वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मामला पुरे राज्य का हैं जल्द माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर बात को रखूँगा और देखूंगा की बीच का रास्ता किया होगा।
इस संबंध में मुख्यमंत्री भी काफी संवेदनशील हैं। रांची में बातचीत के बाद बीच का कोई रास्ता निकालेंगे। इस संबंध में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर ने कहा कि वर्षों से आश्वासन के भरोसे कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ न्याय करना होगा। वैश्विक महामारी में ट्रेंड स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की। स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायीकरण का आश्वासन दिया था। बार-बार सरकार की ओर से उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया जाता है, मगर स्थायी नहीं किया गया है।अब तक इस संबंध में सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ठाकुर ने कहा कि पिछले 16 सालों से स्वास्थ्य कर्मी अनुबंध पर अपनी सेवा दे रहे हैं। आखिर कब तक स्वास्थ्य कर्मी अस्थायी तौर पर कार्य करते रहेंगे। सरकार को स्वास्थ्य कर्मियों को स्थायी अथवा नियमित करना ही होगा।
उन्होंने कहा कि बार-बार के सरकार के आश्वासन मिलने के बाद भी उनका सरकार पर भरोसा नहीं है। अगर उनकी बातें नहीं मानी गई तो वह हर बार सड़क पर उत्तर कर अपने मांगों के लिए आंदोलन करते रहेंगे।

5 दिनों से आंदोलन के पथ पर है अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मी

उल्लेखनीय है कि पिछले 5 दिनों से राज्यभर के अनुबंध आधारित स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अगर जल्द ही अनुबंधित कर्मचारियों की हित की अनदेखा करती रही सरकार तो यह आंदोलन लंबा खिंच सकता है। इससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की संभावना है।

Related Posts

About The Author