चक्रधरपुर रेल मंडल ने लोडिंग के मामले में इतिहास रचा, अनेक लोगों की बचाई जान

झारखंड: वर्ष 2022-23 में चक्रधरपुर मंडल ने 107.45 मिलियन टन का ढुलाई से 9,424.72रूपये कमा कर एक नए कीर्तिमान स्थापित किया। यह जानकारी डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ ने दी। उन्होंने कहा कि आरपीएफ के सदस्यों ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते और मेरी सहेली के तहत, 31 यात्रियों की जान बचाई और 227 लड़कों, 232 लड़कियों और 30 पुरूषों को बचाया, तथा उन्हें उनके केयरटेकर या चाइल्ड केअर सेंटर को, सौंप दिया।वे गुरुवार को रेल नगरी चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में 74वें गणतंत्र दिवस पर झंडातोलन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री यातायात से 280.23 करोड़ और विविध आय से 6.00 करोड़ एवं टिकट चेकिंग से 13.46 करोड़ की कमाई की है। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है। RPUP एक्ट के तहत 41 अनाधिकृत टिकट दलाल, 240 अपराधी और रेलवे एक्ट के तहत, 6688 अपराधी, गिरफ्तार किए गए। उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं। वर्तमान में यात्री सुविधा कर्मचारी सुविधा और विभिन्न स्टेशनों पर किए गए विकास कार्यों को भी बताएं। इस अवसर पर आयोजित परेड का निरीक्षण भी किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। अन्त में डीआरएम ने कहा कि एक बार फिर, आप सभी को और आप के परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौक़े पर सीनियर डीएससी ओंकार सिंह, सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक सहित रेलवे के अधिकारी गण , सर्वो के महिलाएं और कर्मचारी गण मौजूद थे।

Related Posts

About The Author