झारखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे उड़ीसा सपरिवार विश्व हॉकी कप मैच का उठाएंगे लुफत

*झारखंड के मुख्यमंत्री पहुंचे उड़ीसा ,सपरिवार विश्व हॉकी कप मैच का उठाएंगे लुफत

उड़ीसा: उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर में आज 15 वें विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार भुनेश्वर पहुंचे। वे बेल्जियम और जर्मन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले का लुफ्त उठाएंगे। उन्हें उड़ीसा सरकार ने बतौर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इससे पूर्व एयरपोर्ट पर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर मनोहर तथा ओडिसा सरकार के खेल मंत्री तुषार बेहरा बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किए।इस मौके पर हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार,मनोज कोनबेगी,धर्मेंद्र सिंह ,मनप्रीत सिंह ,रणधीर कुमार एवम हॉकी इंडिया के कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान उड़ीसा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस को बताया कि उन्हें खेल से विशेष लगाव है। उसमें सबसे ज्यादा पसंद हॉकी है। वे चाहते हैं कि हॉकी के खिलाड़ी तरक्की करें। हॉकी खेल में झारखंड भी नंबर वन बने। उन्होंने कहा कि वे अपने प्रदेश में खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और खिलाड़ियों का मदद भी करेंगे।

Related Posts

About The Author