बोधगया में लाखों रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

बिहार: बिहार-झारखंड का कुख्यात वांटेड नक्सली अभ्यास भुइयां उर्फ प्रेम भुईयां ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था। झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जबकि बिहार सरकार ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। प्रेम भुइयां भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी का सदस्य है। पुलिस को लंबे अरसे से इसकी तलाश थी। वह झारखंड और बिहार में सक्रिय था। उसके कारनामे से स्थानीय जनता के साथ दोनों प्रदेश की पुलिस अधिकारी भी परेशान थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड और बिहार की पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चला रही थी ।जब पुलिस का दबाव बढ़ने लगा और प्रेम भूईया को लगने लगा कि उसका एनकाउंटर होना तय है ।तब उसने दबाव में आकर गया में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Related Posts

About The Author