झारखंड हिंसा मामले में एक दर्जन आरोपी गिरफ्तार, 100 नामजद ; 1000 अज्ञात पर मामला दर्ज

  • 19 फरवरी तक इंटरनेट ठप

झारखण्ड: पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार निर्माण को लेकर दो समुदाय के हिंसा मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।वहीं 100 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं 1000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। साथ ही इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप रहेगी। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पलामू जिले के पांकी में दो समुदायों के बीच 15 फरवरी को झड़प हो गयी थी। विवाद के बाद मारपीट हुई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गयी।सड़क पर काफी मात्रा में पत्थर बिखरा हुआ था। अनेक पुलिस और उपद्रव कर्मी जख्मी हो गए। अनेक दुकान और वाहन को जला दिया गया था। घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इसमें आईआरबी के जवान और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

100 लोग पर नामजद और 1000 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया है।वहीं मामाले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखिया पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,वहीं बाकी उपद्रवियों की धड़-पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है। उपद्रवों कारियो को पकड़ने के लिए पुलिस वीडियो, सीसीटीवी कैमरा, फोटो का सहयोग ले रही है ।वहीं मामला और अधिक भड़के नहीं इसके लिए 19 फरवरी तक इंटरनेट सेवा रोक दी गई है ।साथ ही जिला प्रशासन सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर नजर बनाए हुई है। जिससे लोग इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर और भड़का नहीं पाएं। जिला प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है जो इस उपद्रव को भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी।

Related Posts

About The Author