दिल्ली में होगा इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव ,झारखंड में बन रही है रणनीति

*भाजपा को टक्कर देने वाले को कमान मिलने की है संभावना

झारखंड :दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 एवं 23 फरवरी को इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित की जाएगी।जिसमें पूरे देश से 4500 डेलिगेशन भाग लेंगे । इसकी रणनीति झारखंड बनाई जा रही है। संभावना ब्यत्त किया जा रहा है कि कांग्रेस के घोर विरोधी दल भाजपा को पछाड़ सकेगा उसी का ताजपोशी होगी।
इस संबंध में झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली में इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 23 फरवरी को होने जा रहा है ।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस दौरान श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, मजदूरों की समस्याओं के हल के निराकरण के लिए भी मंथन किया जाएगा। देश में व्याप्त महँगाई, बेरोजगारी, निजीकरण एवं नए लेबर कोड के संदर्भ में विचार विमर्श किया जाएगा । देश में मजदूरो की गंभीर समस्याओं के निराकरण एवं नये लेबर कोड से मजदूरो को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये रणनीति बनाई जायेगी । राकेश्वर पाण्डेय ने कहाकि बीजेपी सरकार मजदूर विरोधी है। भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति एवं कार्ययोजना भी तैयार की जायेगी।
अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे मुख्य अतिथि होंगे। जबकि पूरे देश से करीब 4500 डेलीगेट इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी एवं दूसरे देशों के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठनों (आई एल ओ) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि इंटक विश्व की सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। इसमें देश के करीब तीन करोड़ 40 लाख सदस्य है, एवं पूरे देश में करीब साढ़े 6 हजार मजदूर यूनियन इंटक से मान्यता प्राप्त है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, महासचिव महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, कमलेश कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

Related Posts

About The Author