झारखंड में विंटेज और क्लासिक कारों की रैली का हुआ आयोजन

बीते जमाने के वाहनों को देखकर दर्शक हुए रोमांचित

झारखंड: प्रदेश के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर में विंटेज और क्‍लासिक कार का जलवा देखने को मिला। यहां के गोपाल मैदान में रविवार को टाटा स्टील विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक रैली का आयोजन किया गया।

1926 और 1936 की बनी बाइक आकर्षण का केंद्र बिंदु भी बना रहा। लोग बीते जमाने के वाहनों को देखकर आश्चर्यचकित तो थे साथ ही गदगद थे। उन्हें अपने पूर्वजों के द्वारा उपयोग किए गए वाहनों को देखने का मौका मिला था। इसलिए दर्शकों में अद्भुत उत्साह और आश्चर्य देखने को मिला है।

रैली का आयोजन 184वें स्थापना दिवस समारोह के तहत कंपनी और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की दृष्टि और स्मृति के सम्मान में किया गया था
रैली में 1920 से 1980 के दशक की लगभग 80 पुरानी और क्लासिक कारों एवं बाइकों ने भाग लिया। इसमें तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कोलकाता, क्योंझर, रांची, चाईबासा और जमशेदपुर जैसे शहरों से लोगों ने अपनी कार और बाइक के साथ भाग लिया।
गोपाल मैदान में टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान कवर किए गए लैंडमार्क भरूचा मेंशन, जुबली पार्क, यूनाइटेड क्लब, सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्ज चर्च थे।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में पहुंचे लोग आकर्षक कार को देखकर गद गद थे। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्र पहुंचे हुए थे। उन्होंने कार प्रदर्शनी में आए लोगों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि इस बार इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। टीवी नरेंद्रन ने कहा कि बदलते समय के हिसाब से आज लोगों की रुचि भी बदलती जा रही है। लोग पुरानी कार को भी पसंद करने लगे हैं। टाटा स्टील की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आगे चलकर भी किया जाएगा।

Related Posts

About The Author