चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम को झारखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हैं वीरेंद्र कुमार राम

झारखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी की गिरफ्तर में आए धन कुबेर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम को झारखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि वीरेंद्र कुमार राम रिहा होने पर ही जल संसाधन विभाग में मुख्य अभियंता के तौर पर रांची में योगदान देंगे। ईडी ने वीरेंद्र कुमार राम के पास से भ्रष्टाचार कर कमाए गए अकूत संपत्ति का साक्ष्य जुटाया है। जिसके आधार पर उसे 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

ईडी की टीम ने चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिली थी। वहीं डेढ़ करोड़ के जेवरात और 20 लाख से अधिक कैश ईडी ने बरामद किया था। इस मामले में ईडी ने चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम ईडी की गिरफ्त में हैं और ईडी पूछताछ कर रही है। वही उनके सहयोगी के घर पर भी छापेमारी हुई है और सहयोगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ झारखंड सरकार द्वारा वीरेंद्र कुमार राम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की बात को कुछ सफेदपोश कमीशन खोरों को बचाए जाने की कड़ी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Posts

About The Author