दस लाख का ईनामी नक्सली चंदन सिंह खेरवार हथियार सहित गिरफ्तार

झारखंड : लातेहार से पुलिस ने कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है जिस पर दस लाख रुपए का इनाम घोषित है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।उस पर गुमला,लोहरदगा और लातेहार के विभिन्न थानों में रंगदारी,लेवी,हत्या सहित 68 मुकदमे दर्ज हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज और मनिका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद नक्सली बैजनाथ सिंह ऊर्फ चंदन सिंह खेरवार उर्फ संजीवन जी को लातेहार जिले के सिकिद जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया।उक्त जानकारी पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकडा़ ने एसपी आॅफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में दी।उन्होने बताया कि बूढा़ पहाड़ से खदेडे़ जाने के बाद नक्सलियों ने लातेहार की ओर प्रवेश किया था कि गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होने बताया कि चंदन सिंह पर गुमला,लोहरदगा और लातेहार के विभिन्न थानों में रंगदारी,लेवी,हत्या सहित कुल 68 मामले दर्ज हैं।वे बोले इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय से 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए।छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का निर्देश भी आईजी ने दिया है।

Related Posts

About The Author