झारखंड में दो लाख करोड़ रुपए की सड़क बनेगी,परिवहन मंत्री
झारखंड: केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतीन गडकरी ने जमशेदपुर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले सालों में सरकार झारखंड में दो लाख करोड़ से ज्यादा की सड़के बनाएगी। झारखंड हिंदुस्तान का प्रगतिशील राज्य बनेगा। झारखंड का जमशेदपुर शहर बहुत विकसित शहर है। यहां देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर बनने जा रहा है जिससे जमशेदपुर समेत झारखंड के विकास में बढ़ावा मिलेगा। डबल डेकर रोड बनने से झारखंड का पड़ोसी प्रदेश बंगाल, उड़ीसा सहित अन्य प्रदेशों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी । लोग हवाई मार्ग के बदले सड़क मार्ग से चलना पसंद करेंगे।
परिवहन मंत्री ने देश के पहली बहुप्रतीक्षित एलिवेटर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास जमशेदपुर में किए। कुल परियोजनाओं की लंबाई 752 किलोमीटर होगी। केंद्रीय मंत्री ने रांची में 2927 करोड़ रुपए और जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किए हैं। इनमें रांची में 8 और जमशेदपुर में 9 सड़कों का निर्माण होना है। डबल डेकर करीडोर लगभग 10.2 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना पर लगभग 1876 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि झारखंड के एनएच 33 पर इतनी अड़चने आई कि इसपर एक किताब लिखी जा सकती है।परिवहन मंत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन केनेडी की बात को दोहराते हुए कहा कि जॉन ने एक बात कही थी कि अमेरिका एक धनवान देश है इसलिए यहां कि सड़के बेहतर नहीं है। जबकि अमेरिका कि सड़कें बेहतरीन है इसलिए देश धनवान है। उनकी इस बातों पर अमल करते हुए देश में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। देश के विकास में झारखंड का बहुत बड़ा योगदान है। झारखंड में सड़क निर्माण ने यहां उद्योग की संख्या बढ़ेगी जिससे रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन को जरूरत होती है जो झारखंड के जमशेदपुर में है।उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में बनने वाला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। यह देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के ट्रैफिक को देखते हुए अगले 50 सालों का खाका तैयार कर इसका निर्माण किया जा रहा है।
परिवहन मंत्री दिल्ली से वायु मार्ग से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से उन्हे कड़ी सुरक्षा में परिसदन ले जाया गया। इसके बाद परिवहन मंत्री बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचे। गोपाल मैदान में उनका स्वागत किया गया। मौके पर परिवहन मंत्री ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बटन दबाकर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, पश्चिम सिंहभूम से आयी कांग्रेसी सांसद गीता कोड़ा, एनएचएआई के टेक्निकल मेंबर महादेव सिंह, एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर, सीजेएम एसके मिश्रा, एएस कपूर, स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एके दास के अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहे। जमशेदपुर के बाद परिवहन मंत्री रांची के लिए रवाना हो गए।