मृतक व्यक्ति के प्रति लंगूर का प्रेम देखकर लोग हुए हैरान

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया में एक 80 वर्षीय मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में एक लंगूर की हरकत को देखकर लोग, इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं। जितने लोग उतनी तरह की बातें। कोई लंगूर को मृतक का पूर्वज बता रहा है, तो कोई हनुमान जी का स्वरूप ।अब कहने वाले के बातें नहीं रोकी जा सकती है। लेकिन लंगूर ने जिस तरह मृतक व्यक्ति के साथ व्यवहार किया। वह अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोगों को रुला गया। आपको बताते हैं हुआ क्या था।चाकुलिया की कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव निवासी जलेश्वर पाल के 80 वर्षीय पिता गौरंग चंद पाल का रविवार रात निधन हो गया। सोमवार दोपहर परिजन और ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच एक लंगूर वहां आ पहुंचा। लंगूर खाट पर रखे पार्थिव शरीर के पास बैठ और पार्थिव शरीर पर फूल की माला को भी चढ़ाया। वहां उपस्थित लोग लंगूर के इस हरकत को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक बड़ा लंगूर अचानक वहां आ पहुंचा और उसने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की। मुखिया ने बताया कि लंगूर शव यात्रा के साथ श्मशान घाट तक भी गया। इसके बाद वह वहां से चला गया या किसी को पता नहीं चल पाया। लंगूर के इस क्रियाकलाप को देखकर लोग हैरान भी हुए और भावुक भी। इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई दैवीय चमत्कार बता रहा है। तो कोई लंगूर को मृतक का पूर्वज बता रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें।

Related Posts

About The Author