भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में पुलिस ने किया बल प्रयोग, प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर पीटा

झारखण्ड : राँची में भाजपा के द्वारा सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है।इस दौरान आंसू के साथ वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। इससे अनेक भाजपा कार्यकर्ता और तीन पत्रकार भी जख्मी हो गए हैं। उनमें से 3 लोगों को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वही भाजपा के विधायक और सांसद को भी गिरफ्तार किया गया है। बाद में उन्हें छोड़ा गया है।

पूर्व घोषित भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के तहत भाजपा के सैकड़ों लोग धुर्वा गोलचक्कर पास पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोक दिया गया।जब हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान से सचिवालय की ओर निकला तो प्रदर्शनकारियों को गोलचक्कर के पास से आगे सचिवालय की ओर बढ़ने नहीं दिया गया।इसी बीच हजारों की संख्या में पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।पहले वाटर कैनन फिर आंसू गैस के दर्जन से ज्यादा गोले छोड़े गए।उसके बाद भी भारी संख्या में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे।इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी।लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं ,एडीएम ला एंड ऑर्डर और सिटी एसपी ने स्थिति को तुरन्त सम्भाल लिया।पुलिस को पीछे हटाया और कार्यकर्ताओं को नेताओं ने आगे बढ़ने से रोका।इस प्रदर्शन के दौरान दो दर्जन से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए है।जिसमे दो की स्थिति गम्भीर है जिन्हें पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।वहीं तीन पत्रकार को चोंटे आई है।एक इंडिया टीवी के पत्रकार गम्भीर रूप से घायल है।वहीं पुलिस के कई जवानों को भी चोंटे आई है।प्रदर्शन के दौरान राँची सांसद संजय सेठ, चतरा सांसद सुनील सिंह,विधायक अमित मंडल,समीर उरांव सहित दो दर्जन नेताओं और कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया था।जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया है।

Related Posts

About The Author