अररिया में भूमि विवाद में 50 राउंड फायरिंग, 6 घायल

पटना : बिहार में अररिया जिले के सिमराही गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में 50 राउंड फायरिंग की सूचना है। इस घटना में भूस्वामी समेत मकान का निर्माण करने पहुंचे मिस्त्री, मजदूर व बच्चे गोली लगने से घायल हो गया है। बताया गया कि घायलों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताया जा रहा है। जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पांचों को रेफर कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे घायल में एक बच्चा भी शामिल है सभी को गोली लगी है। अस्पताल में इलाजरत घायलों में 65 वर्षीय गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव पिता- स्व. शिवनंदन यादव,18 वर्षीय अमित यादव पिता- जय कुमार यादव एवं पांच वर्षीय बच्चा सत्यम कुमार पिता-श्रवण शर्मा तीनो मिरदौल के सिमराही टोला वार्ड संख्या 13 के रहने वाले है। वहीं अन्य घायलों में बढ़ई मिस्त्री में परवाहा वार्ड संख्या 11 के रहने वाले जय प्रकाश शर्मा पिता- कारी शर्मा,नरपतगंज के गरगामा वार्ड संख्या 1 के देने वाले समुद्र शर्मा पिता- स्व. डोमन शर्मा शामिल है। अस्पताल में इलाजरत गृहस्वामी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के पोता मनीष यादव ने बताया कि मिरदौल पंचायत के सिमराही टोला स्थित जमीन पर उसके दादा ब्रह्मदेव यादव मिस्त्री से काम करवा रहे थे इसी बीच बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव,दुर्गानंद यादव,सिकंदर यादव सहित अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और उसके दादा को गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपितों ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके दादा व अन्य लोग जाने लगे तो अंधाधुंध फायरिंग किया जाने लगा जिसमें उसके दादा को गोली लगी वह अन्य मिस्त्री मजदूर को भी गोली लगी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर नरपतगंज के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया।

Related Posts

About The Author