विधायक ने मंत्री बन्ना गुप्ता के राजनीतिक कैरियर के ताबूत में ढोका किल

*सरयू राय ने कहा-महिला को सुरक्षा प्रदान करें पुलिस,महिला जमशेदपुर की है…भाजपा नेता के फर्नीचर हाउस में करती है काम

झारखण्ड: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना के राजनीतिक कैरियर के ताबूत में किल ढोक कर एक तरह से राजनीति ‌सफर पर विराम लगा दिया है। वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ हो रही अश्लील वीडियो चैट सोशल साइट पर जब से वायरल हुआ है। यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता चला जा रहा है। झारखंड सरकार और कांग्रेस पार्टी के लिए सिर रद्द बन गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बन्ना गुप्ता से पल्ला झाड़ लिए है। वे मंत्री बन्ना गुप्ता का फोन उठाने से परहेज़ कर रहे हैं।


इधर जमशेदपुर पूर्व के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने इस मामले में आज दो ट्विट जारी किये है। जो झारखण्ड की राजनीति में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। सरयू राय ने अपने पहले ट्विट में लिखा है कि ‘माननीय स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड का गत 17 अप्रैल को आधी रात में जिस महिला के साथ अश्लील प्रेमालाप करते हुए विडियो वायरल हुआ है। उसे सुरक्षा दें जमशेदपुर पुलिस। लड़की जमशेदपुर के एक फ़र्निचर हाउस में काम करती है। इसके मालिक बन्ना जी के साथ समाजवादी पार्टी में थे, फ़िलहाल भाजपा में हैं।’
सरयू राय का दूसरा ट्वीट में कहा कि ‘स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड के अश्लील वीडियो चैट मामले में जमशेदपुर पुलिस स्वतः संज्ञान ले, FIR दर्ज करे, मंत्री को मुख्य अभियुक्त बनाए, उनसे लड़की के बारे में पूछे। मंत्री का वह मोबाइल जप्त करे। जिससे चैट हो रहा है और उस मोबाइल को भी बरामद करे जिस पर दूसरी ओर स्क्रीन रिकॉर्डिंग हो रही है।’
श्री राय ने यह खुलासा किया है कि यह वीडियो अभी 21 सेकेंड का ही है जबकि यह वीडियो 3 मिनट से भी अधिक का है।इस कारण इस वीडियो की जांच की जानी चाहिए।पूरा वीडियो को जब्त किया जाना चाहिए।मंत्री बन्ना गुप्ता और लड़की का मोबाइल जब्त कर जांच की जानी चाहिए। वरीय अधिकारियों की मदद से जांच करायी जाये।इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि लड़की यहीं की है।वीडियो में कुछ तो बात है। लेकिन जब तक जांच नहीं हो जाती है, तब तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन सरयू राय के इस बयान से सनसनी फैल गयी है। मंत्री को लेकर विधायक सरयू राय ने कहा है कि इस मामले की इडी से भी जांच कराना चाहिए।उन्होंने कहा यह स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। गौरतलब हो कि प्रदेश के लोग मंत्री बन्ना गुप्ता से अधिक विधायक सरयू राय के बयान पर लोग भरोसा करते हैं।इस लिए लोग उन्हें राजनीति का चाणक्य कहते हैं।उनके मास्टर स्ट्रोक से बड़े बड़े विरोधी प्रस्त हो जाते हैं।

Related Posts

About The Author