अश्लील चार्ट करने वाली महिला आई सामने,कहां मैं मंत्री को नहीं जानती

महिला का वीडियो मंत्री कार्यालय से बचाव में किया गया जारी

झारखंड: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो कांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं। वीडियो में दिख रही महिला का पता निर्दलीय विधायक सरजू राय ने बताया, तो महिला खुलकर सफाई देने के लिए सामने आ गई। उस महिला ने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से जनता को बताने का प्रयास किया कि वह मंत्री बन्ना गुप्ता को नहीं जानती है। उसका एडिटेड वीडियो मंत्री जी के साथ जोड़कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। वही इस वीडियो को मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय द्वारा जारी किया गया है,जो चौंकाने वाला है। जब महिला मंत्री को नहीं जानती है तो उस स्थिति में महिला का वीडियो मंत्री जी के कार्यालय द्वारा जारी करना अपने आप में प्रश्न खड़ा करता है।होना तो यह चाहिए था महिला स्वयं संबंधित थाने में जाकर अश्लील वीडियो जारी करने वाले के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराती।अपनी बात प्रेस के माध्यम से लोगों के बीच में रख सकती थी।लेकिन यहां मंत्री जी के कार्यालय से उस महिला का वीडियो जारी कर मंत्री जी अपना बचाव करते दिख रहे हैं। जिससे यह पूरा मामला रोचक हो गया है। वही विपक्षी भाजपा और निर्दलीय विधायक सरयू राय हमलावर हो गए हैं। वे सारे प्रकरण का विशेषज्ञों के द्वारा जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वही पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेस कमेटी ने मंत्री बन्ना गुप्ता का बचाव भी किया है।
राजनीति के चाणक्य निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सोमवार को ट्वीट कर बताया था कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित 3 मिनट का वीडियो उनके पास है। वीडियो में दिखने वाली महिला जमशेदपुर के बिरसा नगर निवासी है और मंत्री जी के परिचित वर्तमान में भाजपा नेता के एक फर्नीचर दुकान में काम करती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की थी कि स्वत संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वीडियो में दिख रही महिला का मोबाइल फोन जप्त कर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। सच्चाई सामने आ जाएगी। इस खुलासे से मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से अश्लील वीडियो में दिख रही महिला का एक( फुटेज) वीडियो जारी किया जाता है। जिसमें महिला दावा करती है कि वह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को नहीं जानती है। वह अपने पति के साथ कभी चैट कर रही थी उस फुटेज को मंत्री जी के साथ जोड़कर उसे बदनाम किया जा रहा है। उसके चेहरे से संबंधित वीडियो के द्वारा वायरल किया जा रहा है। जिससे वह और उसका परिवार डिप्रेशन में है। उसे न्याय मिलना चाहिए। इस बीच पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बदनाम करने के लिए भाजपाइयों ने एडिट वीडियो से बदनाम करने का घिनौनी चाल चली है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से विपक्षी पार्टी के लोग परेशान है। स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम अस्पताल का पुननिर्माण, फ्लाई ओवर, अंतरराष्ट्रीय स्तर बस अड्डा, विश्व पटल पर सोनारी दोमुहानी में स्वर्णरेखा नदी पर गंगा आरती का सफल आयोजन किया जाने से विपक्षी घबरा गए हैं।वे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि खराब करने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। जिसमें वे सफल नहीं होंगे। जिला के सभी कांग्रेसी मंत्री जी के साथ हर कदम पर खड़े हैं। गौरतलब हो कि घटना के 3 दिन के बाद अचानक जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बयान आया है जबकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी बड़े कांग्रेसी नेताओं का बयान नहीं आया है।जो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थन में रहा हो। वही जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चुप्पी एक तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्त गुप्ता से अपने को अलग रखना भी है।

Related Posts

About The Author