मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार बस बोराड नदी में गिरी, 15 यात्रियों की मौत दर्जनों हुए जख्मी

मध्यप्रदेश: प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। दुर्घटना में 15 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर सकता है।राज्य सरकार ने खरगोन में हुए बस हादसे में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही दुर्घटना में चोटिल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेहद दुखद घटना है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटनास्थल पर अफसर तत्काल पहुंच गए हैं। घटना में 15 व्यक्तियों की मौत की सूचना है। लगभग 25 लोग घायल हैं। चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बस नम्बर एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है,जो खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी।
यह दुर्घटना खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुई। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई तथा अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना दसंगा गांव के नजदीक हुई है। गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान चोटिल व्यक्तियों की मदद करने में लगे हुए हैं।
बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
वही घटना की खबर प्राप्त होने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, मगर वह लोग दादागिरी करते हैं।

Related Posts

About The Author