प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए 6 जुलाई का समय मांगा,कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा

नई दिल्ली, 4 जुलाई,: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है, इसलिए अब कैबिनेट में फेरबदल की संभावना प्रबल होती जा रही है |कैबिनेट में फेरबदल की संभावना लंबे समय से बताई जा रही थी। ऐसा सोचा गया था कि चुनाव होने वाले चारों राज्यों के नेताओं को कैबिनेट में महत्व दिया जाएगा। फिर जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए संगठन में बदलाव पर विचार किया गया है | कर्नाटक मैं चुनाव हारने के बाद भाजपा नहीं चाहती कि कर्नाटक के नतीजा कहीं और दोहराया जाए, इसीलिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व अपने साथ राजनीतिक दलों को तवज्जो देते हुए पार्टी और कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं | 
राजनीतिक गलियारों में जानकारों का कहना है कि मोदी कैबिनेट में आमूल-चूल बदलाव होने जा रहे हैं | नई एनसीपी तोड़ने के इनाम के तौर पर प्रफुल्ल पटेल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल रही है, बिहार से उपेन्द्र कुशवाह, चिराग पासवान को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चिराग पासवान ने हंसते हुए कंफर्म किया है, "मेरे साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का डील हो चुकी है" | दरअसल, भाजपा अब विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र की तरह बिहार पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहती है | 4 चुनावी राज्यों के नेताओं को कैबिनेट में अहमियत मिल सकती है | बंगाल से भाजपा के राज्यमंत्री जॉन बरला का कुर्सी फिलहाल खतरे में है | इसके अलावा, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल जैसे मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर संगठन में लाया जा सकता है | यह तीनों मंत्री प्रधानमंत्री के भी पसंदीदा हैं, और उनके काम से खुश भी है | लेकिन भाजपा लोकसभा से पहले इन नेताओं की कुशल कार्य क्षमता का इस्तेमाल संगठन में करना चाहता है |  
इसके अलावा भाजपा 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बदल सकती है | कांग्रेस के सुनील जाखड़ को कुछ उपहार देना बनता है इसलिए वह बन सकते हैं पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, केरल और तेलंगाना के पार्टी स्ट्रांग करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भी बदल सकते हैं | कर्नाटक में शर्मनाक हार के बाद उस राज्‍य के प्रदेश अध्‍यक्ष पद में बदलाव हो सकता है | 
आज भाजपा के राष्ट्रीय सभापति जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है | कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है | पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है | और एक पूर्व मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है | आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी जो कुछ दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन किए थे उनको भाजपा के नेशनल एग्जीक्यूटिव में स्थान दिया गया है

Related Posts

About The Author