कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने बाबूलाल मरांडी को बताया फुंका कारतूस

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने बाबूलाल मरांडी को फुंका हुआ कारतूस बताया है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी में अब कोई दम नहीं रह गया है। भाजपा बाबूलाल मरांडी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है। इसी को खोज खाज कर अध्यक्ष बना दिया गया। भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला. झारखंड विकास मोर्चा में हम दोनों ने पांच साल साथ में काम किया है, हम उनकी कैपिसिटी भली-भांति जानते हैं। उनसे कुछ नहीं होने वाला हैं 2024 में लोकसभा और झारखंड विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे वक्त में भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बना कर यह साबित कर दिया है कि उनके पास नेतृत्व की कमी है, नेताओं का अकाल पड़ा हुआ है। झारखंड विधानसभा में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया, लेकिन उनका आउटपुट शून्य बटा सन्नाटा है।
यह कितनी शर्मानक घटना है। सीधी की घटना पर बिफरे पूर्व विधायक बंधु तिर्की और कहा कि सब भाजपा की करतूत ठीक नहीं है। सबसे पहले मानसिकता को समझना होगा। पीएम कई जगहों पर कहते हैं कि आदिवासियों को गौरवान्वित करने की बातें कहते हैं। बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उनके हर चाल को समझते हैं। गांव में सतघरवा बोलते हैं। पांच-पांच गोटी रखते हुए हैं। भाजपा को कोई लाभ इनसे नहीं मिलनेवाला है। आगामी लोकसभा चुनाव में आदिवासियों को एकजूट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करना होगा। इसके लिए हम अभी से लामबंद हो रहे हैं।
दो दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे बंधु तिर्की ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक की। कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी को मजबुत किया जायेगा। जुलाई के अंत तक पंचायत कमेटी, मंडल कमेटी, प्रखंड कमेटी को मजबूत कर लिया जायेगा। 10 अगस्त को सरैयाहाट और गोपीकांदर में पदाधिकारियों के साथ बातचीत की जायेगी।

Related Posts

About The Author