झारखंड : झारखंड के मुख्य सचिव पद से सुखदेव सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह एल खियांग्ते को मुख्य सचिव बनाया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार ने 6 दिसंबर को जारी कर दिया।
![](http://thefinancialworld.com/hindi/wp-content/uploads/2023/12/PHOTO-2023-12-06-16-46-08-e1701862069652.jpg)
सुखदेव सिंह
आदेश में कहा गया है कि मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित सुखदेव सिंह को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।
श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर पदस्थापित एल खियांग्ते (अतिरिक्त प्रभार-अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।