पाकिस्‍तान में आतंकवादी नेता बिलाल मुर्शीद को अज्ञात अपराधी ने मारी गोली

पाकिस्तान :पाकिस्‍तान में अहले सुन्नत वल जमात के आतंकवादी नेता बिलाल मुर्शीद को ‘अज्ञात लोगों’ ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पाकिस्तान के करांची में उक्‍त आतंकवादी नेता को गोली मारी गई। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी हो कि पाकिस्तान में लगातार आतंकवादि‍यों की हत्या की जा रही है। जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी यूनुस खान की गोली मारकर हत्या की गई थी। वह जैश ए मोहम्मद के लिए भर्ती का काम करता था।इससे पहले आतंकवादी मौलाना रहिमुल्लाह तारिक की हत्‍या कर दी गई। अज्ञात लोगों ने ही उसकी हत्‍या की थी। वह जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी और मौलाना मसूद अजहर का करीबी था। वह भारत के मोस्‍ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल था।भारत के एक दुश्मन लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान की भी पहले बाजौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे अकरम गाजी भी कहा जाता था। अकरम ने 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का कार्य किया था। भारत के खिलाफ जहर भी उगलता था।आतंकियों की हत्याओं का सिलसिला जारी है। पहले भी मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर, शाहिद लतीफ, और सैयद खालिद रजा जैसे आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था। ये हमले आतंकियों की नींद को उड़ा रहे हैं।

Related Posts

About The Author