लोकसभा पर हमले की 22 साल बरसी पर संसद के अंदर हमला !

चार अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया , संसद ने बंद कर दिया विजिटर पास

2001 आतंकी हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। संसद ने अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया विजिटर पास | विजिटर गैलरी से दो व्‍यक्ति लोकसभा में कूद गए। फिर वह आसन की ओर बढ़ने लगे। जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपने जूते से स्मोक स्टिक निकाले थे और सदन में फेंके | आसपास मौजूद सांसदों मैं से भाजपा के हनुमान वनियाल, मुलुक नागर और कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने दोनों को पकड़ लिया। गुरजीत सिंह के हाथ में आरोपियों से फेंका गया स्मोक स्टिक का आघात भी लगा | दोनों को पकड़कर संसद मार्ग थाने ले जाया गया है जहां आईबी के ऑफिसर और सिक्योरिटी के बड़े ऑफिसर्स उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों में से जो दो शख्स सदन के अंदर दर्शक दीर्घा से जंप किया था उस में से एक का नाम सागर शर्मा है दूसरे का नाम का अभी पता नहीं चल सका और दो शख्स जिन्होंने संसद के बाहर स्मोक स्टिक जलाया था उनका नाम अमोल शिंदे और नीलम बताए जा रहे हैं। मैसूर से भाजपा सांसद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह ने इन आरोपियों को पास पर दस्तखत किए थे | लोकसभा में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। 

जिस समय यह घटना हुई, सदन में जीरो  यानी कि सुनो कल चल रहा था जहां जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद स्‍वगेन मुर्मु अपनी बात रख रहे थे। अचानक हुए घटनाक्रम से सब सकपका गए। सदन के माइक से आवाज आई कि ‘कोई गिरा क्‍या… गिर गया… पकड़ो… पकड़ो उसको’। फौरन पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 2 बजे के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की शुरुआत की और लोकसभा सदन के अंदर फेके गए गैस के बारे में जानकारी दी कि यह कोई खतरे वाले गैस नहीं था | ऐसे सिक्योरिटी में खामियों के चलते ऐसे आतंकी हमले के मुद्दों पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सर्वदलीय बैठक बुलाई अपने कमरे में और सदन को 4 बजे तक स्थगित कर दिया |

“किसी सिक्यॉरिटी वाले ने नहीं, सारे सांसदों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। आज सुबह हम सब मिलकर सदन पर 2001 में हमले में शहीदों को याद किया। आज ही के दिन सदन में इस तरह की घटना हुई। यह सुरक्षा में चूक है”:अधीर रंजन, कांग्रेस सांसद

“ऐसे अचानक हुए हमले से वे सदमे में आ गए, यहां तक ​​कि अनजान लोग गोली चला दें या बम फेंक दें, इसका भी शुरू में मन में डर रहता है”: तृणमूल सांसद, सुदीप बंदोपाध्याय| उन्होंने बताया कि हालांकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया है  उन्होंने लोकसभा में सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया |

Related Posts

About The Author