इस्लामिक देश ईरान में भी भारतीयों को मिलेगी बिना वीजा इंट्री

नई दिल्‍ली : भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर। उन्‍हें ईरान में भी बिना वीजा के इंट्री मिल सकेगी। इससे पहले भी कई देश भारतीयों के लिए वीजा फ्री इंट्री का एलान कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक भारत के साथ बेहतर संबंधों के लिए ईरान भारतीय यात्रियों के लिए वीजा की आवश्यकता को हटा देगा।यह पहली बार है कि ईरान ने सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों को भी वीजा छूट की सूची में शामिल किया है।ईरान का कहना है कि भारत-ईरान के बीच कई मोर्चों पर घनिष्ठ संबंध हैं। चाबहार बंदरगाह परियोजना में भारत प्रमुख हितधारक है।भारत को हाल ही में मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम जैसे देशों की समान वीज़ा-छूट सूची में रखा है।

Related Posts

About The Author