घंटेभर में ही टूट गया सबसे महंगे IPL प्लेयर का रिकॉर्ड…

24.75 करोड़ में बिके मीचेल स्टार्क, देखें टॉप 5 ख‍िलाड़‍ियों की लिस्ट

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कीमत में खरीदा है। मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में वह केकेआर से नहीं जीत पाई।

डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है।मिचेल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दो शतक लगाए थे,पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। रवींद्र का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।ट्रेविस हेड को सनराइजर्स ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा। हेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है।ब्रूक पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पार्ट थे।ब्रूक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  3. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  4. वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
  5. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  6. शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  7. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  9. गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  10. हर्षल पेटल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स ((बेस प्राइस- 2 करोड़)
  11. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  12. क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  13. ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  14. केएस भरत (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  15. चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  16. अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1 करोड़)
  17. उमेश यादव (भारत)- 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  18. शिवम मावी (भारत)- 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  19. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
  20. जयदेव उनादकट (भारत)- 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 50 लाख)
  21. दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 4.60 करोड़, मुंबई इंडिंयंस (बेस प्राइस- 50 लाख)।

Related Posts

About The Author