रांची सिविल कोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी के 15 करोड़ के केस की सुनवाई

झारखंड : रांची में, क्रिकेट के माहिर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त के खिलाफ 15 करोड़ रुपये के नुकसान मामले में केस दर्ज कराया है। इस मामले की सुनवाई, जुड़िसियल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की अदालत में हुई है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।*

केस में धारा 406, 420, 467, 468, 469, 470, और 471 के तहत दर्जा किया गया है, और अगली सुनवाई 20 जनवरी को है। महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर को वापस लेने का निर्णय लिया था और उनके वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

Related Posts

About The Author