राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को किया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली : खबर क्रिकेट जगत से है। आज मो. शमी के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आयी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए, जिनको नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार मिला है। मंगलवार 9 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान मिला।
शमी के अलावा देश के 25 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी ये सम्मान मिला है। मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ सालों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में हुए वनडे विश्व कप में भी कमाल किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे।
मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। शमी से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और तमाम खिलाड़ियों को ये सम्मान मिला है।
021 में आखिरीबार शिखर धवन को इस सम्मान से नवाजा गया था। 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब शमी को ये सम्मान मिला है।
बताते चलें कि, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे मोहम्मद शमी से जब अर्जुन अवॉर्ड को लेकर एएनआई ने पूछा, तो उन्होंने कहा कि ये एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा था, “ये पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।”

इन क्रिकेटरों को भी मिला है अर्जुन पुरस्कार

1961 – सलीम दुरानी
1964 – मंसूर अली खान पटौदी
1965 – विजय मांजरेकर
1966 – चंदू बोर्डे
1967 – अजीत वाडेकर
1968 – इरापल्ली अनंतराव श्रीनिवास
1969 – बिशन सिंह बेदी
1970 – दिलीप सरदेसाई
1971 – श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन
1972 – भागवत सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर और एकनाथ सोलकर
1975 – सुनील गावस्कर
1976 – शांता रंगास्वामी
1977-78 – गुंडप्पा विश्वनाथ
1979-80 – कपिल देव
1980-81 – चेतन चौहान और सैयद किरमानी
1981 – दिलीप वेंगसरकर
1982 – मोहिंदर अमरनाथ
1983 – डायना एडुल्जी
1984 – रवि शास्त्री
1985 – शुभांगी कुलकर्णी
1986 – संध्या अग्रवाल और मोहम्मद अज़हरुद्दीन
1989 – मदन लाल
1993 – मनोज प्रभाकर और किरण मोरे
1994 – सचिन तेंदुलकर
1995 – अनिल कुंबले
1996 – जवागल श्रीनाथ
1997 – सौरव गांगुली और अजय जड़ेजा
1998 – राहुल द्रविड़ और नयन मोंगिया
2000 – वेंकटेश प्रसाद
2001 – वीवीएस लक्ष्मण
2002 – वीरेंद्र सहवाग
2003 – मिताली राज और हरभजन सिंह
2005 – अंजू जैन
2006 – अंजुम चोपड़ा
2009 – गौतम गंभीर
2010 – झूलन गोस्वामी
2011 – जहीर खान
2012 – युवराज सिंह
2013 – विराट कोहली
2014 – रविचंद्रन अश्विन
2015 – रोहित शर्मा
2016 – अजिंक्य रहाणे
2017 – हरमनप्रीत कौर और चेतेश्वर पुजारा
2018 – स्मृति मंधाना
2019 – रविंद्र जड़ेजा और पूनम याद
2020 – दीप्ति शर्मा और ईशांत शर्मा
2021- शिखर धवन
2023 – मोहम्मद शमी ।

Related Posts

About The Author