81 वर्ष पुराना है जमशेदपुर में नगर कीर्तन का इतिहास, 1943 को निकला था जमशेपुर में पहला नगर कीर्तन

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपर में इतिहास के झरोखे से देखें तो जमशेदपुर में नगर कीर्तन सन 1943 में सर्वप्रथम निकाला गया था, इस हिसाब के जमशेदपुर में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकलते हुए 81 साल हो गए हैं।
इस पर प्रकाश डालते हुए सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि, पहले पहल केवल सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशपर्व पर ही नगर कीर्तन निकाला जाता था और उस वक़्त सीजीपीसी के अंतर्गत केवल 22 गुरूद्वारे ही आते थे।
समय के साथ नगर कीर्तन की लोगप्रियता और लोगों की आपार धार्मिक भावनाओं की कद्र करते हुए 1947 को दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिहाड़े पर भी नगर कीर्तन निकाला जाने लगा, जो तब से आज तक लगातार आयोजित किया जा रहा है।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती कल, टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सीजीपीसी की विनती शाम को घरों में करें दीपमाला

श्रद्धालुओं से अपील पालकी साहिब का स्वागत केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर करें: भगवान सिंह
सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है।
मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाशपर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी के साथ नगरकीर्तन में शामिल हों।
पूर्वसंध्या पर प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, दमन सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा और रामकिशन सिंह ने टेल्को गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं। नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी। बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी।
निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा।
सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 38 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।
पुरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी। विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 टर्बन बैंक, 4 सिख विजडम, 5 निहंग जत्थेबंदी, 6 विभिन्न स्कूल, 7 सीजीपीसी, 8 जाग्रति मंच, 9 अकाली दल, 10 पालकी साहिब, 11 गुरुप्यारी साध संगत, 12 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा नमदा बस्ती गुरुद्वारा कमिटी, टिनप्लेट गुरुद्वारा व बारीडीह गुरुद्वारा की ओर से निर्धारित मार्ग पर संगत के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है। वहीँ समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से किया जायेगा। साकची में नगर कीर्तन पहुँचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
प्रकाशोत्सव पर टेल्को गुरुद्वारा में होगा अमृत संचार
आगामी 19 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिहाड़े को समर्पित करते हुए अमृत का बाटा तैयार कर अमृत संचार किया जायेगा। अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा परिसर में अभिलाषी श्रद्धालुओं को अमृत पान करा खालसा बनने की दात दी जाएगी।
इस बाबत जानकारी देते हुए अकाली दल के रविंदरपाल सिंह ने बताया कि 19 जनवरी शुक्रवार को अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (टीजीपीसी) के सहयोग से दोपहर एक बजे से सिख श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया जायेगा।
अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा ने अपील की है कि इस शुभ अवसर जमशेदपुर की सिख संगत बड़ी संख्या में अमृत पान कर गुरसिख सजते हुए और सिखों को भी प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए 7261828162 व 9334714124 पर फोन भी कर सकते हैं।

Related Posts

About The Author