नई दिल्ली : मोदी सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने का एलान किया। केंद्र ने यह घोषणा कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर की है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
बता दें कि, 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर दिल्ली और बिहार समेत कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कर्पूरी ठाकुरी को पिछड़ों का मसीहा कहा जाता है। बताते चलें कि, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी।इस एलान के बाद जेडीयू ने मोदी सरकार का आभार जताया है। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार का यह एलान 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में गोलबंद करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।
मोदी सरकार ने किया बड़ा एलान,कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न
Published Date: 24-01-2024![](https://thefinancialworld.com/hindi/wp-content/uploads/2024/01/मोदी-सरकार-ने-किया-बड़ा-एलानकर्पूरी-ठाकुर-को-मिलेगा-भारत-रत्न-730x430.jpg)