राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का दिया हिसाब-किताब, राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। हमारी सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को लगातार जारी रखा है।
यहां पढ़िए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की बड़ी बातें

  • इस नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है।आजादी के अमृतकाल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी है।भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है।
  • यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है।इसी कालखंड में आजादी के 75 वर्ष का उत्सव, अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है।देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया।
    -मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए।दो लाख से ज्यादा शिला फलकम स्थापित किए गए।तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली। 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने।
    -दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ऊपर रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना।
  • राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी।आज यह सच हो चुका है।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं। आज वे इतिहास हो चुकी हैं। इसी संसद ने तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनाया।
    -मेरी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को भी लागू किया, जिसका इंतजार चार दशकों से था। ओरओपी लागू होने के बाद अबतक पूर्व सैनिकों को करीब एक लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं। भारतीय सेना में पहली बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति भी हुई है।
  • हमने भारत को फ्रैजाइल फाइव से निकलकर, टॉप फाइव इकोनॉमीज में शामिल होते देखा है।भारत का निर्यात करीब 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 775 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हुआ है।खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।
  • बीते दशक में, मेरी सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। इस दौरान देश को इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्टी कोड मिला है। देश को जीएसटी के रूप में एक देश एक टैक्स कानून मिला है।
  • उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर का विकास हो रहा है।मेरी सरकार ने डिफेंस सेक्टर में निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की है। स्पेस सेक्टर को भी हमारी सरकार ने युवा स्टार्टअप्स के लिए खोल दिया है।
  • ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में लगातार सुधार हो रहा है। बीते कुछ सालों में 40 हजार से ज्यादा कॉम्प्लीकेंस हटाए या सरल किए गए हैं। कंपनी एक्ट और लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट में 63 प्रावधानों को अपराध की सूची से बाहर किया है।
  • मेरी सरकार का एक और बड़ा रिफॉर्म डिजिटल इंडिया का निर्माण है। आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 फीसदी भारत में होता है। बीते महीने यूपीआई से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
    -डिजिटल के साथ-साथ फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश हुआ है।बीते 10 साल के दौरान गांवों में पौने चार लाख किलोमीटर नई सड़कें बनी हैं। नेशनल हाईवे की लंबाई, 90 हजार किलोमीटर से बढ़कर एक लाख 46 हजार किलोमीटर हुई है।

Related Posts

About The Author