झारखण्ड के चतरा में पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़,दो जवान शहीद,कई घायल,कई नक्सलियों को लगी गोली….

झारखण्ड: चतरा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।यह घटना बुधवार की शाम जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियो जंगल में हुई है।जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।जिसमें दो जवान शहीद होने की सूचना है।जबकि तीन जवान घायल बताया जा रहा है।आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए जवान को राँची रेफर किया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली को भी गोली लगने की सूचना। बताया जा रहा है, नक्सलियों के शव को उसके साथी लेकर भागने में सफल रहे हैं।हालांकि पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ जारी है।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी अफीम की फसल नष्ट कर लौट रहे थे।इसी दौरान टीपीसी नक्सली संगठन के दस्त ने अचानक पुलिस बल पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने फायरिंग में दो पुलिसकर्मी सिकंदर सिंह और शुकर राम शहीद हो गए।वहीं तीन जवान कृष्णा, आकाश और संजय घायल हैं। आनन-फानन में घायल जवानों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर अवस्था देखते हुए राँची रेफर कर दिया गया।इस एनकाउंटर में नक्सलियों को भी गोली लगी है।

शहीद सिकंदर राम गया के रहने वाले थे।वहीं, शुकर राम पलामू के रहने वाले थे।एसडीपीओ संदीप सुमन ने घटना की पुष्टि की है, साथ ही कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। वहीं घायल जवान को राँची ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

Related Posts

About The Author