अंबाला रेंज पुलिस ने 172 मामलों में जब्त किए गए 3 टन से अधिक मादक पदार्थो को नष्ट कर दिया

अंबाला : पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी शिबास कविराज की अध्यक्षता एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर गांगा राम पुनिया व पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र सुरेन्द्र भौरिया अन्य पुलिस अधिकारियों की देखरेख में आज 07 फरवरी 2024 को थाना पंजोखरा क्षेत्र रुद्राक्ष एन्वायर केयर प्राईवेट लिमिटेड गाँव भड़ोग में अम्बाला मण्डल के थानों/मालखानो में जमा मादक पदार्थों की तस्करी में पकडे गये मादक पदार्थो को नष्ट किया गया।

जिला अम्बाला के कुल 33 मामलों में जब्तशुदा मादक पदार्थो मे चुरापोस्त के 09 मामलो में 1511 किलो 946 ग्राम चूरापोस्त, हैरोईन के 19 मामलो में 01 किलो 214 ग्राम 380 मिलिग्राम हैरोईन, गांजा के 01 मामले में 01 किलो 900 ग्राम गांजा, मैडिसन के 09 मामलो में 66 इन्जैक्शन, 928 गोलियां, 824 कैपसूल, कुरूक्षेत्र के कुल 63 मामलो में जब्तशुदा मादक पदार्थो मे चुरापोस्त के 25 मामलो मे 1125 किलो 200 ग्राम चुरापोस्त, गांजा के 14 मामलो मे 20 किलो 016 ग्राम गांजा, सुल्फा के 02 मामलो में 183 ग्राम सुल्फा, भांग के 01 मामले मे 01 किलो 600 ग्राम भांग, चरस के 01 मामले में 1.864 किलोग्राम चरस, हैरोईन के 17 मामलो मे 83 ग्राम 156 मिलिग्राम हैरोईन, स्मैक के 03 मामलो मे 34 ग्राम स्मैक व यमुनानगर के कुल 73 मामलो मे जब्तशुदा मादक पदार्थो मे गांजा के 14 मामलो में 21.50 किलो गांजा, चरस के 04 मामलो में 462 ग्राम गांजा, चुरापोस्त के 09 मामलो में 3 किलो 362 ग्राम चुरापोस्त, स्मैक के 38 मामलो मे 330 ग्राम 254 मिलिग्राम स्मैक, कैपसूल/गोली के 06 मामलो में 3570 कैपसूल, 60 गोलियां को नियमानुसार कार्यवाही उपरान्त नष्ट किया गया।

Related Posts

About The Author