झारखण्ड के ग्यारह जेलों में एक वर्ष के लिए अनुबंध पर होगी भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति

झारखंड:झारखण्ड के ग्यारह जेलों में भूतपूर्व सैनिकों की अनुबंध पर बहाली की जाएगी। यह बहाली कक्षपालों के कुल 150 पदों पर होगी। कक्षपालों की नियुक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, मंडल कारा धनबाद और केंद्रीय कारा घाघीडीह, जमशेदपुर में की जाएगी।गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए नियुक्ति विज्ञापन जारी किया है। नियुक्ति के पूर्व काराओं में चयनित योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।यह साक्षात्कार अलग-अलग काराओं में अलग-अलग तिथियों को होगा।

▪️

23 फरवरी को पांच काराओं के लिए कुल 65 पदों पर साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार हजारीबाग, कारा में लिया जाएगा।इनमें हजारीबाग- 52 पद,मंडल कारा, चतरा – 1 पद,मंडल कारा, लातेहार – 2 पद,उपकारा, बरही – 9 पद,और उपकारा, रामगढ़ – 1 पद के लिए चयन होगा।

▪️

एक मार्च को तीन काराओं के लिए कुल 42 पदों पर साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार मंडल कारा, धनबाद में लिया जाएगा।इनमें मंडल कारा, धनबाद – 21,मंडल कारा, चास, बोकारो – 05,मंडल कारा, जामताड़ा – 12,और उपकारा, तेनुघाट – 4 पद के लिए चयन होगा।

▪️

15 मार्च को दो काराओं के लिए कुल 43 पदों पर साक्षात्कार होगा। यह साक्षात्कार जमशेदपुर, कारा में लिया जाएगा।इनमें केंद्रीय कारा घाघीडीह, जमशेदपुर – 40 पद,मंडल कारा, और सिमडेगा – 3 पद,के लिए चयन होगा।

यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध की कार्य अवधि बढ़ाई जाएगी। वहीं, नियमित नियुक्ति होने पर अनुबंध पर रखे गए भूतपूर्व सैनिकों की सेवा समाप्त हो जाएगी। इस दौरान कर्मियों को 20,000 रुपए प्रतिमाह की दर से मानदेय का भुगतान होगा। हर वर्ष की सेवा अवधि के बाद निर्धारित मानदेय में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

Related Posts

About The Author