आपने 500 वर्षों का इतिहास बदल दिया…. राम मंदिर उद्घाटन पर शिल्पा शेट्टी का PM मोदी को खत

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर के जरिए इतिहास बदलने की बात कही। जिसे अब बीजेपी के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।आइए दिखाते हैं ये पत्र।

शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी से इस पत्र में कहा, ‘आदरणीय मोदी जी, कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं।कुछ लोग इतिहास से सीखते हैं। लेकिन आप जैसे लोग इतिहास बदलते हैं।आपने राम जन्मभूमि के पांच सौ वर्षों का इतिहास बदल के दिखा दिया है। आपको दिल से बहुत बहुत धन्यवाद। इस शुभ काम के साथ, प्रभु श्रीराम के नाम के साथ, हमेशा-हमेशा के लिए आपका नाम भी जुड़ गया है। नमो राम।जय श्री राम।’

Related Posts

About The Author