गम्हरिया में पांचवें प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर श्री भगवान विश्वकर्मा महाआरती का होगा आयोजन

*बनारस के प्रकाण्ड पंडित लेंगे भाग

झारखंड: सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया के जगन्नाथपुर में 22 फरवरी को श्री भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा का पांचवा वार्षिक महोत्सव आयोजन होने जा रहा है। जिसमें बनारस के गंगा आरती वाले प्रकांड पंडितों द्वारा भक्ति ,गीत-संगीत एवं झांकी प्रस्तुत करेंगे।इस दौरान श्री भगवान विश्वकर्मा महा आरती का आयोजन भी होगा। यह आरती, गंगा माहा आरती के तर्ज पर होगा।

आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नाम से प्रसिद्ध गभ्हरिया क्षेत्र में लगभग 1400 छोटी बड़ी फैक्ट्रियां हैं। अब यहां भगवान श्री विश्वकर्मा की महा आरती का होना एक तरह से उक्त फैक्ट्री में काम करने वालों के लिए भगवान विश्वकर्मा की आशीर्वाद मिलने जैसा है। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले अत्यंत अधिक उत्साहित हैं।

श्री भगवान विश्वकर्मा मंदिर समिति के संस्थापक दिनेश शर्मा और राजेंद्र मिस्त्री, आरसी शर्मा, रामकरण शर्मा, पुरोहित सुरेंद्र मेहता बाबा 22 फरवरी को होने वाले आयोजन के लिए बड़े उत्साह से लगे हुए हैं। इन लोगों ने बताया कि बनारस के प्रकांड पंडित श्री भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा का पांचवा वार्षिक समारोह संपन्न करने के लिए पधार रहे हैं।वह 22 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से पूजा और हवन का कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान श्री विश्वकर्मा भगवान की महा आरती का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी फैक्ट्री मालिक और कामगारों को मिले, इसलिए इसका आयोजन किया जा रहा है। वे सभी भगवान विश्वकर्मा के संतान है। उनके द्वारा दिए गए हुनर के बल पर ही इस क्षेत्र में विकास हो रहा है। वह कामना करते हैं कि भगवान श्री विश्वकर्मा की कृपा सभी को प्राप्त हो और चाहते हैं की महा आरती के दौरान अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे और मां आरती का आनंद उठाएं।

Related Posts

About The Author