दिल्ली कूच के लिए किसान मास्क लगाकर पहुंचे शंभू बॉर्डर

*सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, हुआ पथराव,तनाव पूर्ण माहौल

नई दिल्ली: किसानों का आंदोलन तेज हो रहा है।बुधवार को किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए पुलिस को चकमा दिया। किसान चेहरे पर मास्क पहने कर शंभू बॉर्डर पर हजारों की संख्या में पहुंच गए हैं। साथ मोडन फाइ कर बनाए गए दो हजार ट्रेक्टर और जेसीबी लेकर आए हैं। इसके लिए किसान पंजाब से 500 ट्रक पर सवार पूरे रशद के साथ आए हैं।

इससे पहले पंजाब के किसानों का बुधवार को दिल्ली कूच का आह्वान था।उनके समर्थन में पानीपत के किसान भी पुलिस को चकमा देकर शंभू बॉर्डर पहुंच गए हैं। सैकड़ों की संख्या में किसान शंभू बॉर्डर के लिए इकट्ठा हैं।किसान भवन के प्रधान सूरजभान रावल ने कहा दो टुकड़ियां बनाकर पानीपत किसान के शंभु बॉर्डर के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि गूंगी बाहरी सरकार को किसान जगाना चाहते हैं, किसानों को आराम से दिल्ली जाने दो नहीं तो बैरिकेडिंग तोड़ देंगे। शंभू बांडर पर युद्ध जैसी हालत बने हुए। सुरक्षा बलों ने किसानों को रोकने के लिए अनेकों लेयर की ब्रैकेटिंग की है और अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस बल्कि भी तैनाती की गई है।इसके बाद भी बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए हैं ,उन्होंने जबरन ब्रैकेटिंग तोड़कर दिल्ली कुच करने का प्रयास किया। जिसको लेकर सुरक्षा बलों ने किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाए हैं। वही जवाब में किसानों ने पथराव भी किया है।इस प्रदर्शन से लंबी जाम लग गया है। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं।लोग परेशान हैं। इसके बाद भी किसानों का आन्दोलन जारी है। जबकि केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को वार्ती के लिए बुलाया है। इसके आलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेताओं से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी बात नहीं बनी और किसानों का आन्दोलन उग्र हो गया है।

Related Posts

About The Author