बी.जे.पी. महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत, सिविल अस्पताल यमुनानगर में गुड-चना व फलों का वितरण किया गया

यमुनानगर :धानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 09, 10 व 23 तारिख को विशेष एन्टीनेटल चैकअप कैम्प का आयोजन प्रति माह किया जाता है।  अतः आज बी.जे.पी. महिला मोर्चा की जिलध्यक्ष प्रिति जौहर द्वारा मुकन्द लाल जिला नगारिक अस्पताल यमुनानगर की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला के सहयोग से अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया गया तथा सरकारी योजना के तहत गुड-चना भी वितृत किया।   इस कार्यक्रम के दौरान बी.जे.पी. की राष्टिय परिषद सदस्य संगीता सिघल व यमुनानगर मैयर मदन चौहान के साथ-साथ बी.जे.पी. महिला मोर्चा की प्रदेशध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी, प्रदेशमहामंत्री रीचा पाहवा, प्रदेशकोषाध्यक्ष मनिषा कंसल, प्रदेश आई.टी. सैल अधिकारी कीर्ति सिंह, जिला महामंत्री पूनम अग्रवाल के साथ-साथ उप-सिविल सर्जन डॉ विजय परमार, डाईटीशियन डॉ. रीमा बैरी, वरिष्ट नर्सिंग सिस्टर रवीकान्ता व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।  
आज 23 फरवरी 2024 को सिविल अस्पताल में विशेष एन्टीनेटल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जॉंच की गयी तथा कैम्प में आयी लगभग 65 गर्भवती महिलाओं को पोशित आहार के रूप में गुड-चना प्रदान किया गया।  इसके साथ ही बी.जे.पी महिला मोर्चा के सभी अधिकारियों द्वारा अस्पताल में चल रहे एन्टीनेटल जॉंच कैम्प व प्रसितु ग्रह का दौरा किया तथा साथ ही वहॉं उपस्थित गर्भवती महिलाओं को गुड-चने के साथ-साथ फल भी वितृत किये।  इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पौषक आहार, हरी सब्जियॉं, फल आदि का सेवन करते रहना चाहिये।   मॉं द्वारा पूर्ण आहार लेने पर ही बच्चे को मॉं के माध्यम से आहार प्राप्त होता है तथा बच्चा स्वस्थ पैदा होता है।  उन्होने साथ ही यह भी कहा कि प्रसव उपरान्त भी महिला को सम्पूर्ण आहार लेना चाहिये, क्योकि मॉं के द्वारा आहार लेने पर ही दूध बनता है तथा मॉं के दूध से ही नवजात बच्चे को सम्पूर्ण पौषण प्राप्त होता है।  
कैम्प के दौरान आयी सभी गर्भवती महिलाओं का आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउन्ड व सभी प्रकार की प्रयोगशाला जॉच निशुल्क कराई गई।  सभी गर्भवती महिलाओं को एक-एक माह के लिये आयरन, फोलिक ऐसीड व कैलशीयम की गोलियॉं दी गई तथा टी.डी. के टीके लगाये गये।  आज कैम्प के दौरान 65 महिलाओं की जॉंच की गई तथा केवल 11 महिलायें हाई रिस्क में पाई गई, जिनको स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा पूर्ण जॉंच उपरान्त उपचार प्रदान किया गया तथा सभी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटीलताओं, सावधानियों व पौषक आहार बारे पूर्ण जानकारी प्रदान की गई।  

Related Posts

About The Author