आप-कांग्रेस के बीच सीटों का हुआ बंटवारा

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के बाद अब सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन अपनी अपनी तैयारियां कर रहा है। इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीटों के बटवारे पर समझौता फाइनल हो गया है। आज दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी।

सीट बंटवारे का फॉर्मूला:
दिल्ली: AAP – 4 सीटें, कांग्रेस – 3 सीटें
चंडीगढ़: कांग्रेस
गोवा: कांग्रेस (दोनों सीटें)
हरियाणा: कांग्रेस – 9 सीटें, AAP – 1 सीट
गुजरात: AAP – 2 सीटें, कांग्रेस – 24 सीटें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल:
AAP: आतिशी, संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज
कांग्रेस: मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया, अरविंदर सिंह लवली

मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और समझौता फाइनल हुआ। दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था।

गठबंधन क्या है ?
बीजेपी को चुनौती देने के लिए कई राजनीतिक दलों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश है। भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए INDIA गठबंधन का गठन किया गया है।

I.N.D.I.A की सदस्य AAP और कांग्रेस के बीच 23 फरवरी को दिल्ली में बैठक हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला है। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट हैं। वहीं, AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसमें नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली सीट का नाम शामिल है।
2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने यूपी-एमपी की सीटों पर समझौता किया है। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस ने एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी है।

Related Posts

About The Author