“झारखंड: कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को लगा झटका “

झारखंड: लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पार्टी बदलने का खेल शुरू हो गया है।इस कड़ी में सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने बड़ा रुखा बदलते हुए पार्टी को छोड़कर झारखंड बीजेपी में शामिल होने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने दो पट्टी ओढ़ा कर भाजपा में शामिल किया।इससे पूर्व में छोड़ी जा रही अटकलों का अंजाम निकलता है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी के सदस्य बनाने का एलान किया है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा वर्तमान में पश्चिम सिंहभूम जिले की चाईबासा से सांसद हैं और इसमें एक नया राजनीतिक संकेत दिखाई दे रहा है। उनका भाजपा में शामिल होना पर्टी को झारखंड में मजबूती दिलाने का प्रयास हो सकता है।

पार्टी के आंतरिक सर्वे में चाईबासा सीट से गीता कोड़ा को मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। यह भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है और चुनावी मैदान में नई दिशा देने का संकेत हो सकता है।

इसके साथ ही, बीजेपी ने बड़कुंवर गगराई, जेबी तुबिद, और मालती गिलुआ के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं, जो संभावित प्रत्याशियों के रूप में उपस्थित हो सकते हैं।

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश में कमान लेने के बाद, उनकी नजरें संथाल और कोल्हान क्षेत्र पर टिकी हुई हैं, जिसे पार्टी को बनाए रखने का मौका मिल सकता है। इससे पहले कुर्मी जाति के पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो को भी भाजपा में शामिल किया गया था। अब गीता कोड़ा पर हुई नजरें इस रणनीति को और बढ़ा सकती हैं।”

Related Posts

About The Author