महागठबंधन की रैली में बोले लालू प्रसाद यादव ,नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं

बिहार:पटना के गांधी मैदान में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं, उनके पास परिवार ही नहीं है। वो हिंदू नहीं। मां की मौत के बाद उन्होंने दाढ़ी, बाल क्यों नहीं बनवाया। मोदी देश में नफरत फैला रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली हुई। रैली में कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। लालू यादव ने कहा, नीतीश कुमार को हमने गाली थोड़ी दी थी, हमने तो उनको पलटू राम कहा था। दोबारा तेजस्वी से गलती हुई। सरकार में कोई गलत काम नहीं हुआ, फिर भी नीतीश को पता नहीं क्या लगा कि पलट गए। नीतीश अगर फिर लौट के आने की हिम्मत करेंगे तो यहां से बढ़िया धक्का दिया जाएगा। बिहार की हवा में इतनी दम है कि जो बिहार फैसला लेता है वहीं देश के लोग अनुकरण करते हैं। कल यही होने वाला है। मेरा किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है। हमारी बेटी रोहिणी ने अपनी किडनी हमको दान दे दी। हम बीमार जरूर हैं। तेजस्वी काफी मेहनत कर रहा है। आप लोगों ने उसे इतनी ताकत दी। हम रोज पूछते थे, आज कितना दिया, आज कितना दिया। सिपाही में कितना हुआ।लालू यादव ने कहा, पीएम मोदी आज कल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। देशभर में नफरत फैला रहे हैं। बिहार में राजा दशरथ के जनकपुर में राम चंद्र जी की शादी हुई थी। बिहार जैसा राज में एक से एक सूरमा यहां पैदा हुए। इसी गांधी मैदान में न जाने कितने बार देशभर के नेताओं का रैली हुई। यही से देशभर में संदेश गया। पहले तो नल नहीं होता था, कुआं होता करता था। कुआं के ऊपर अगर कोई ऊंच जाति की महिला पानी भरती थी और छोटी जाति का कोई पानी लेता था तो कुएं के पानी को साफ किया जाता था। मंडल कमीशन का देशभर में फैलाव हुआ।
लालू यादव ने कहा, ‘मोदी कोई चीज है क्या है। ये आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। कहते हैं कि लोग परिवार के लिए लड़ रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आपकी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के शोक में दाल-बाढ़ी छिलवाता है। आप बताओ आपने क्यों नहीं छिलावाया? राम-रहीम के बंदों में, देश में नफरत फैला रहे हैं।”

Related Posts

About The Author