कोलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल : इस समय बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
बताते चलें कि, अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया था और कहा कि, वह भाजपा में शामिल होंगे।
भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले के पीछे के कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुसार भाजपा ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो तृणमूल कांग्रेस की ताकत का मुकाबला कर सकती है, जो मूल रूप से असामाजिक तत्वों की पार्टी है। ऐसे भी पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल होंगे।वे एक ईमानदार जज माने जाते हैं। उन्होंने ने टीएमसी नेताओं की चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा का दामन थामा है कि जल्द ही चुनावी समर में उतरेंगे।

Related Posts

About The Author