पुलिस बहाली के लिए दौड़ प्रैक्टिस करने निकली थी सुबह, अवैध बालू लदे वाहन ने 6 युवतियों को रौंदा

झारखंड : हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने 6 युवतियों को रौंद दिया है।घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है।सभी युवतियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। छात्रों का इलाज हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।घायल होने वाली बच्चियों के नाम नंदनी कुमारी, पिता-संजय प्रसाद, मानसी कुमारी-पिता प्रकाश प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, पिता-नेहाल महतो, पुजा कुमारी, पति-रंजीत प्रसाद और रिया कुमारी बताया जा रहा है।

पुलिस बहाली की तैयारी में जुटी थी घायल सभी लड़की
बताया जा रहा है कि सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकलीं थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था।उसी गाड़ी ने सभी 6 लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया है।घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर तक लड़कियां वहीं पड़ी रहीं।काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो उसकी नजर सभी लड़कियों पर पड़ी।उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गयी। एक-एक कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

Related Posts

About The Author