होली के दिन फैक्ट्री के अंदर मजदूरों के बीच हिंसक झड़प, एक मजदूर की मौत ; पुलिस जांच में जुटी है…

झारखण्ड: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के वनांचल कोनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में होली की देर रात (सोमवार) मजदूरों के दो गुटों के बीच आपस में लड़ाई हो गई जिसमें एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर धारदार लोहे के रड से हमला कर दिया।जिससे विपत भारती नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित किया। घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर मजदूरो में दहशत फैल गया है।
इस सम्बंध में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि वनांचल कोनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में दो मजदूरों के बीच आपसी लड़ाई की सूचना पुलिस को मिली थी घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तब एक मजदूर की हालत काफी गंभीर थी।घटनास्थल के पास चारों ओर खून बिखरा हुआ था चप्पल और कपड़ा आसपास पड़ा हुआ था। घायल मजदूर को गोला पुलिस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई लेकिन डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर मजदूरों में दहशत फैल गया है।घटनास्थल पर गोला पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की।वहीं पुलिस जांच कर रही कि आखिर लड़ाई का कारण क्या रहा।किन कारणों से दोनों मजदूरों के बीच इस तरह की जानलेवा हमला जैसी घटना हुई है।जिसके कारण विपत भारती नामक युवक की मौत हो गई।हालांकि गोला पुलिस ने चाकू मारने वाले मजदूर मंजय कुमार सारण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।वही आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है।

Related Posts

About The Author