भाजपा ने बिहार में लोकसभा प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, देखें लिस्ट….

नई दिल्ली : बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी ने रफ़्तार पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ साथ अब स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

इतना ही नहीं उन नामों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने इनके अलावे दो प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी बिहार स्टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है।

Related Posts

About The Author