सुरजेवाला की टिप्पणी से हेमा मालिनी ही नहीं, सभी महिलाओं का हुआ अपमान : मदन चौहान

*निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कांग्रेसी नेता की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

यमुनानगर : भाजपा नेता एवं निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कहा कि कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जो न केवल उनके लिए बल्कि सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक है। इससे कांग्रेस की सोच का पता चलता है। मदन चौहान शुक्रवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी रणदीप सुरजेवाला मतदाताओं को राक्षस की संज्ञा देते है तो कभी महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी की जाती है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जो महिलाओं को सम्मान नहीं कर सकते वो देश और जनता के लिए भी कुछ नही कर सकते है।आज जनता भी समझ चुकी है किस प्रकार यह नेता कभी महिलाओं तो कभी आम जनता को अपमानित कर कर रहे है। आज कांग्रेस जनता के प्रति अपना विश्वास खो चुकी है। रणदीप सुरजेवाला को इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने घमंडिया गठबंधन बनाया है, जो नेतृत्व में अभाव में बिखर चुका है। यह गठबंधन केवल और केवल स्वार्थ के लिए किया गया है और यह केवल नाम का गठबंधन रह गया है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। महिलाओं का सम्मान किया गया है। आज हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है। यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जनता वादा कर चुकी है कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। भाजपा ने जो 400 पार का नारा दिया है, वह सच साबित होगा।

Related Posts

About The Author